फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिरसागंज में देशभक्ति के रंग: धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 101 मीटर लंबे तिरंगे पर बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

सिरसागंज कस्बे में देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह और उमंग के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच निकली इस यात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण 101 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे हाथों में थामकर नौनिहाल गर्व से आगे बढ़ते नजर आए। तिरंगा यात्रा जैसे ही नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए विशेष रूप से बुलडोजर खड़े किए गए थे। बुलडोजर पर चढ़कर नगरवासियों ने 101 मीटर लंबे तिरंगे और यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों पर गुलाब के फूलों से जोरदार पुष्प वर्षा की। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपने हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे थामे, देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ अनुशासनबद्ध होकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में शामिल बैंड-बाजे और देशभक्ति के धुनों ने पूरे सिरसागंज कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर शीतल जल व जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें