फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की माैत, भड़क उठे ग्रामीण; हंगामा कर जाम किया एटा-शिकोहाबाद मार्ग

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव सराय मटियारी निवासी 16 वर्षीय किशोर सोनू की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माैत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम जसराना राजेश कुमार शुक्ला और सीओ प्रेम प्रकाश पांडे मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग विद्युत विभाग के अवर अभियंता पर कार्रवाई की मांग और मुआवजे को लेकर अड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें