टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में गार्डन गांव के पास कुछ माह पूर्व ही करोड़ों रुपये की लागत बनी सड़क बरसात में धंस गई है। सड़क पर करीब 5-6 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों, कांवडियों के साथ-साथ वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ गई है। टूंडला से गार्डन पुल होते हुए फतेहाबाद जाने वाली सड़क का कुछ माह पूर्व ही छोड़ीकरण करते हुए निर्माण किया गया था। यह सड़क पहली बरसात भी पूरा नहीं कर पाई, और सड़क धंस गई। सड़क में 5 से 6 फ़ीट गहरा गड्डा हो गया है।जबकि यह मार्गदर्शन यह मार्ग सोरों गंगाघाट से राजस्थान व मध्य प्रदेश को जोड़ता है। जहां से हजारों कांवड़िये गुजरते हैं। वर्तमान में कांवड़ यात्रा चल रही है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। ऐसे में इस गड्ढे के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रात के समय और भी खतरा बाद सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और गड्ढे को तत्काल ठीक कराया जाए, साथ ही वहां बैरिकेडिंग और चेतावनी के संकेत लगवाए जाएं।