फिरोजाबाद पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित के अलावा शासन से आई नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार, मेयर कामिनी राठौर ने भी योग किया। इसके साथ ही शहर के अटल पार्क में भी योग किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर सहित भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।