फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्राओं ने लगाई सशक्त नारी के लिए दौड़, पुलिस लाइन में मिशन शक्ति गोष्ठी का आयोजन

फिरोजाबाद में महिलाओं को जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएमएल स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। रैली थाना मक्खनपुर से शुरू होकर पुलिस लाइन तक पहुंची। दौड़ में भाग लेने वाली होनहार छात्राओं को बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। दौड़ पूरी होने के बाद पुलिस लाइन के सभागार में गोष्ठी की गई। इसमें छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 की जानकारी दी गई। इसके अलावा, आजकल बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, कानूनी अधिकार और खुद को आत्मनिर्भर बनाने के नुस्खों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को घरेलू हिंसा जैसी स्थितियों में तुरंत एक्शन लेने के लिए भी जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें