फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखपुरा निवासी राकेश कुमार पुत्र गेंदालाल के मकान में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। लगभग 20 बोरी गेहूं, सात बोरी सरसों के साथ कपड़े, साइकिल, भूसा आदि सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड एवं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लपटों पर काबू पाया।