फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर हूटर बजाते हुए कार से करते थे स्टंट, पुलिस ने सिखाया सबक; आठ आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद हाईवे पर स्टंट करने वालों आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही स्टंट में प्रयुक्त दो कारों को सीज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीसीटर है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। नेशनल हाईवे पर पिछले कुछ समय से कार चालक हूटर बजाते हुए स्टंट कर रहे थे। पुलिस इन स्टंट करने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबरीश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत के साथ ही वीडियो आदि मिल रहीं थीं, जिनमें कार चालक स्टंट करते हुए एवं तेज आवाज में हूटर बजाते हुए दिखाई दे रहे थे। रविवार रात इन स्टंटबाजों को हाईवे से गिरफ्तार किया गया। दो कारों को सीज किया है। सभी आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में विनायक उर्फ ईशू निवासी नागऊ थाना टूंडला हिस्ट्रीशीटर है। इसके साथ ही मनोज उर्फ हैडन निवासी अलीनगर कैंजरा, मोहित निवासी शंकरपुर, पंकज निवासी अलीनगर कैंजरा, सभी थाना टूंडला, अभिषेक, आशीष व यश निवासी सुहाग नगर, आशीष निवासी सुहाग नगर थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, निखिल निवासी नंगला गुलाल थाना नंगला खंगर, फिरोजाबाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें