फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर को पीटा और स्टाफ नर्स के साथ धक्का मुक्की भी की। आरोप लगाया कि वार्ड में हालत बिगड़ने पर देर से डॉक्टर आए । इस बीच आए दिन होने वाली मारपीट से डॉक्टरों में रोष देखने को मिला। डॉक्टरों ने OPD में काम बंद कर दिया जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई।