फिरोजाबाद में पार्षदों ने शहर की मेयर की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। उन्होंने मेयर की कुर्सी पर भी ये पोस्टर चस्पा कर दिए। इन पार्षदों का कहना था कि मेयर दफ्तर नहीं आती। शहर की तमाम व्यवस्थाओं से संबंधित किसी भी विषय पर कोई चर्चा नहीं हो पाती। पार्षद कासिम सिद्दीकी ने कहा है कि जनता ने हमें चुनकर बोर्ड में भेजा है। जनता हमसे शिकायत करती है। जनता की समस्याओं को लेकर नगर निगम आते हैं तो मेयर मिलती नहीं हैं। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि पार्षदों ने जो कुछ किया है वह निम्न स्तर की हरकत है। मुझे तो जनता ने चुना है और जनता का काम कर रही हूं।