फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आंधी और बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों पर खड़ी फसल गिरी, दाने खेतों पर बिखरे

आंधी के साथ बारिश किसानों पर कहर बनकर बरसी। आंधी से खड़ी करीब 50 प्रतिशत गेहूं की फसल को 10 से 15 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। खेतों में पड़ी कटी गेहूं की फसल की बालियां टूटकर बिखर गईं है, जिन्हें बटोरना मुश्किल है। जिले में दो लाख 19 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल तैयार हुई है। इसमें करीब 50 प्रतिशत कट चुकी है। करीब एक लाख 10 हजार हेक्टेयर गेहूं की फसल अभी भी खेतों में है या फिर खेतों में कटी पड़ी है। एक दिन के अंतराल में दूसरी बार आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों को खासी क्षति पहुंचाई है। बारिश के कारण बड़ी तादाद में फसल खेतों में गिर चुकी है। गिरी फसल मशीन शत प्रतिशत उठ नहीं पाएगी। जो दाना छिटकर गिर गए हैं। इनका उठना असंभव है। मौसम का मिजाज देख किसानों की नींद हराम है। यह सप्ताह किसानों के लिए बहुत ही संवेदनशील है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें