फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में चोरी के शक पर युवक को पेड़ में उल्टा लटका कर पीटा

शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Jul 2025 08:39 PM IST

खेत जा रहे एक युवक को चोरी की आशंका पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ पर उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा। बीच बचाव पर दूसरे युवक को पीट दिया। पुलिस ने युवक को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया है। वीडियो वायरल के बाद शनिवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी नरेश पासवान गुरुवार की रात अपने खेत की ओर जा रहा था। नरेश का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। चोरी की नीयत का आरोप लगाकर शोर मचाया। गांव के कई ग्रामीण एकत्र हो गए। पेड़ पर बांधकर उल्टा लटका दिया। इस दौरान मुन्ना का पुरवा मजरे छीमी निवासी विजय सिंह पहुंचा। उसने बीच-बचाव की कोशिश की। उसे भी पीटकर भगा दिया। उसका सिर फट गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें