फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ट्रकों के यार्ड में भड़की विकराल आग; कतार में खड़े 12 भारी ट्रक जलकर खाक

मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास स्थित एक वाहनों के यार्ड में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर यार्ड में खड़े करीब 10 से 12 ट्रक जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई ट्रक उसकी चपेट में आ गए। यार्ड से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें