फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खूनी रंजिश में चार गिरफ्तार, दो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर बुदवन मार्ग पर बरकतपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में प्रधान पुत्रों व पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो, दो मोबाइल व 1700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसका बड़ा बेटा भूपेंद्र सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान रामदुलारी के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप की मंगलवार सुबह गोली मारकर चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी इंटेलिजेंस विंग टीम, थाना खागा पुलिस टीम व थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम बरकतपुर के पास बुधवार भोर चेकिंग कर रही थी। एक ब्लैक स्कॉर्पियो प्रेमनगर से बुधवन की तरफ आ रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें