फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रेडक्रॉस सोसायटी का किया लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 09 Apr 2026 04:28 PM IST

फतेहपुर में टीबी अस्पताल के बगल में स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के नवभवन का गुरुवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। लोकार्पण के बाद सभी अतिथि मंच पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का यह नया भवन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। यहां से जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवाएं और सामाजिक सहयोग से जुड़ी गतिविधियों का लाभ मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें