फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: उपनिबंधक कार्यालय के बाबू को एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा

खागा उपनिबंधक कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को एक लाख की रिश्वत लेने में एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। टीम ने खागा कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कनिष्ठ सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसे कोर्ट में पेशी के लिए साथ लेकर जाएगी।    खागा कोतवाली के संग्रामपुर सानी निवासी भीम सिंह ने 17 जून को एक भूमि का बैनामा कराया था।शिकायतकर्ता के मुताबिक बैनामे के बाद कनिष्ठ सहायक राहुल कुमार बौद्ध ने भूमि के बैनामे में हेराफेरी का आरोप लगाया। झूठे तथ्य के आधार पर मुकदमा लिखाने की धमकी दी। मुकदमे से बचाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की।  भीम सिंह ने मामले की आठ अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण इकाई थाना प्रयागराज में शिकायत की। शिकायत पर प्रयागराज से 13 सदस्यीय  टीम ने उप निबंधक कार्यालय तहसील खागा पहुंची। टीम ने एक बजकर 57 मिनट में शिकायतकर्ता को केमिकल के नोट की गड्डी थमाकर राहुल को देने के लिए बुलाया। रिश्वत की रकम लेते ही रंगे हाथ टीम ने राहुल कुमार बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल प्रतापगढ़ जिला कोतवाली देहात थाने के रेडबीर पोस्ट के पूरेघनी गांव निवासी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी एंटी करप्शन टीम की ओर से दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें