फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र बकेवर थाना क्षेत्र में बीती रात दो घरों से जेवरात व नगदी समेत लाखों की चोरी हुई। क्षेत्र में एक माह में आधा दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। साक्ष्य जुटाकर जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।