फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली के सनगांव मोड़ के पास शुक्रवार भोर ओवरब्रिज पर बरात से लौट रही बोलेरो गाड़ी को उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार सगे भाइयों समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं,पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।