फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में अवैध खनन...भारी भरकम मशीनें छलनी कर रही हैं धरती का सीना, एनजीटी में रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में खनन से संकुचित होता कृषि क्षेत्र अन्न उत्पादन के लिए घातक बन रहा है। रात दिन धरती का सीना छलनी करती भारी भरकम मशीनें पर्यावरण के लिए खतरा बन गई है। पहाड़ ,पेड़ ,पौधे नष्ट किये जा रहे हैं। परिंदों के आशियाने समाप्त हो रहे हैं। मलवां ब्लॉक के आशापुर गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़, पेड़, पौधे नष्ट किये जा रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में विधानसभा का लोगो, भाजपा का झंडा, जिला मंत्री लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर की मौके पर मौजूद है। पहाड़ ,पेड़, पौधे, परिंदों के आशियाने बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षक विशाल सिंह ने एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें