विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिलमी गांव स्थित राजकीय रेशम फार्म में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज कथित रूप से उल्टा फहरता दिखाई दिया। आरोप है कि ध्वजारोहण के बाद फार्म के जिम्मेदार कर्मचारी तिरंगे को सही स्थिति में किए बिना वहां से चले गए। इसके बाद दिनभर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा ही फहरता रहा।