फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध में बुधवार सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे एक युवक ने ईंट से सिर कुचलकर अपनी मां मुन्नी देवी की निर्मम हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई बहन को भी पीट दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पुत्र को पकड़कर धुनाई करने के बाद हाथ-पैर बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।