फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सपा में गुंडे हैं, तो उन्हें पकड़ते क्यों नहीं

समाजवादी पार्टी के सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि अपराध, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा में गुंडों का बोलबाला है। महिलाओं पर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों को खाद भी नहीं मिल रही है। जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आवास विकास जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि किसान, नौजवान बदहाल हैं। महंगाई चरम पर होने से आम जनमानस बेहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एक सवाल पर कहा कि करहल उपचुनाव में भाजपा को प्रत्याशी तक नहीं मिला, तभी परिवार के सदस्य को लेकर आए हैं। उन्होंने पहले ही अपनी हार मान ली है। कांग्रेस को एक सीट दे रहे थे, मगर उन्होंने नहीं ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें