फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद के कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गौरव सक्सेना की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी काजल और सास अर्चना देवी भी चोटिल हो गईं। गौरव अपनी ननिहाल (रमापुर जसु) से पत्नी और सास को लेकर बाइक से लौट रहा था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करता था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें