फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: मौधा केंद्र पर परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक देने आया परीक्षा

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की जिले के 79 केंद्रों पर इंटर व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा में इंटर की द्वितीय पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। डेढ़ बजे के परीक्षा केंद्र का आंतरिक सचल दल छात्रों की चेकिंग करके अंदर भेज रहे थे। इसी समय एक युवक ने प्रवेश पत्र दिखाया। आंतरिक सचल दल ने फोटो का मिलान किया, तो अलग निकला। पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया। युवक ने अपने को कमालपुर का निवासी बताया। कहा कि वह नगला दलजीत सिंह निवासी छात्र के स्थान पर पेपर देने आया था। बाद उसे केंद्र से भगा दिया गया। वहां तैनात सिपाही ने मामले की जानकारी मोहम्मदाबाद कोतवाल को दी। मौधा परीक्षा केंद्र पर 15 स्कूलों का सेंटर है। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र में फोटो मैच न होने पर रोजाना ही परीक्षार्थियों को वापस किया जाता है। अन्य कागजात मंगवाए जाते हैं। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट के बाद भी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश देते हैं। सॉल्वर पकड़ने की बात गलत है। मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें