फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के राठौर मोहिद्दीनपुर गांव स्थित एक स्कूल में मंगलवार दोपहर दवा खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। बच्चों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे। सूचना पर कई एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को कमालगंज सीएचसी भेजा गया, जबकि कुछ परिजन निजी अस्पताल ले गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। शिक्षा विभाग और पुलिस को सूचना दी गई है, अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।