कमालगंज-खुदागंज रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरी चटकने के बाद बुधवार सुबह कन्नौज के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की देखरेख में स्थाई मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते यहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों को कॉसन देकर निकाला जा रहा है। बता दें कि मंगलवार रात कालिंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।