फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिंघनपुर निवासी पूरन के घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार रात आग लग गई। घटना के समय पुरन खेत की रखवाली करने के लिए गया था। परिवार के अन्य लोग गहरी नींद मे सो रहे थे। जब चारपाई तक आग पहुंच गई, तब आग लगने की जानकारी हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी तरह वह मवेशियों को निकाला गया। ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों से आग पर काबू पाया। हालांकि तक सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई।