शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अब अपना गोत्र, अपना जनेऊ भी दिखाने लगे हैं, वो जो कहते थे कि हम एक्सिडेंटल हिंदू हैं, आज उनको अहसास हो रहा है कि वो सच्चे मायने में हिंदू हैं। ये भारत की सनातन आस्था की विजय है। खुद सुनिए और क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ।