फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में डकैत कुसमा नाइन की तबीयत बिगड़ी, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही पूर्व दस्यु डकैत कुसुमा नाइन क्षय रोग की बीमारी के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित है। जिला कारागार में शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुसमा नाइन (65) निवासी जालौन के थाना कुठौंद के गांव टिकरी की रहने वाली है। वह चंबल के कुख्यात डकैत राम आसरे उर्फ फक्कड़ की विशेष सहयोगी रही है। नाइन लगभग 20 सालों से वह जेल में बंद है। छह नवंबर 2017 को प्रशासनिक आधार पर उसे कानपुर जेल से इटावा जिला जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें