फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मना जश्न, भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Dec 2025 06:24 PM IST

भाजपा कार्यालय पर रविवार काे नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर खुशियां मनाई गईं। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लाेकसभा के सदस्य पंकज चौधरी भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने उप्र भाजपा के 17वें अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर भाजपा जनपद कार्यालय पर जिला मंत्री रजत चौधरी के संयोजन आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं प्रदेश में चल रहें निर्वाचन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। पंकज चौधरी के नाम की घोषणा होते ही कार्यालय पर खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, हरि किशोर तिवारी, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी, जिला मंत्री रजत चौधरी, राहुल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, समीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें