एटा में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार केमार्गदर्शन और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शबनम राजपूत के सहयोग से योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जलेसर के योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम कोसमा में इस प्रभावशाली शिविर का संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के महत्व और करियर के अवसरों से अवगत कराया।