फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाबूगंज बाजार में महिलाएं बोलीं, अब रात में भी सुरक्षित महसूस करते हैं।

एटा। शहर के बाबूगंज बाजार में अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने महिला सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जानकारी ली गई। महिलाओं ने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। महिलाओं ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों से उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पहले शाम के समय बाजार आने में महिलाएं असहज महसूस करती थीं, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार आया है। महिलाएं और युवतियां शाम व रात के समय भी बेझिझक खरीदारी करने आ सकती हैं। महिलाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब वे खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। मिशन शक्ति जैसे अभियानों से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर भी मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें