उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनाता एसओजी प्रभारी की पत्नी के आरोप सुन हैरान रह जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि दरोगा पति लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई करता है। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। अब उसे साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं है। उसे केस में फंसाने की धमकी देता है। पीड़िता 11 साल की बेटी के साथ न्याय की गुहार लगाने एसएसपी के पास पहुंची।