एटा में तेज रफ्तार वाहनों कहर रुक नहीं रहा है। सकीट मलावन मार्ग पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को सकीट सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।