फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, हाथी गेट से बड़े वाहन किए जा रहे डायवर्ट

महाशिवरात्रि के मद्देनजर एटा में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के साथ थाना मिरहची, कोतवाली देहात, कोतवाली नगर और रिजोर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए। शहर के हाथी गेट पर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है। यहां से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी भी सुनिश्चित कराई जाए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें