एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला मोहन में घर के बाहर खेल रही तीन वर्ष की मासूम शनिवार को बंबा में गिर गई। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सूचना पर अलीगंज थाना पुलिस पहुंच गई। दूसरे दिन बच्ची का शव बंबा में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना अलीगंज के नगला मोहन निवासी तीन वर्षीय सुनीता पुत्री विजेंद्र सिंह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बंबे में गिर गई। जब काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के पास ही बंबा था तो आशंका जताई जा रही थी कि कहीं बच्ची पानी में न गिर गई हो।