फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सब स्टेशन से ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

एटा के अलीगंज क्षेत्र में एक बार फिर बिजली विभाग को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ा हाथ साफ कर दिया। थाना अलीगंज देहात क्षेत्र के 33/11 केवी सब स्टेशन अलीगंज के अंतर्गत सररोज फीडर की लाइन में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना सामने आई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सररोज फीडर से संबंधित लाइनमैन अर्जुन और अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि ग्राम कैल्ठा में लगे एक ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना 11 और 12 नवंबर की रात की बताई जा रही है। चोर ट्रांसफार्मर का ऑयल और कॉइल भी निकाल ले गए, जिससे विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक नीतिश गर्ग ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें