फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दावत खाने जा रहे बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 03:03 PM IST

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में दावत खाने जा रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कायमगंज फर्रुखाबाद के अजमत गंज निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सोनेलाल और गौरी शंकर पुत्र तोताराम दावत खाने के लिए अलीगंज जा रहे थे तभी अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हतसारी रोड सरा सिंह डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सोनेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल गौरी शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया वहीं मृतक जितेंद्र के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें