एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित चल रहे पिता के इलाज के लिए उसका बेटा जब अपनी दुकान का किराया लेने गया तो युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने थानें पहुंच थाना पुलिस को संपूर्ण घटनाक्रम बताया। थाना पुलिस ने घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जसरथपुर निवासी जोएब पुत्र अशफाक हुसैन नदराला स्थित अपनी दुकान का किराया लेने के लिए गया था। जब जोएब नें भूरे से अपना किराया मांगा तो वह आग बबूला हो गया और किराया देने से साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर जब जोएब ने कहा कि किराया क्यों नहीं दे रहे तो किराएदार ने दुकान में ही रखी तख़्त की फंटी उठाकर जोएब के सर पर दे मारी जिससे जोएब के सर में चोट आ गई। घायल अवस्था में जोएब थाना जसरथपुर पहुंचा और पुलिस को संपूर्ण घटनाक्रम बताया थाना जसरथपुर पुलिस ने घायल जोएब का अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया। थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।