एटा में अवागढ़ पब्लिक स्कूल में आयोजित जुनून स्पोर्ट्स का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। जुनून स्पोर्टस में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल समारोह के समापन पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शनिवार को सुबह से ही बच्चों के साथ ही उनके परिजन विद्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे। समारोह में कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्साकसी, डिस्क थ्रो, ताइक्वांडो सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने किया। स्कूल के प्रबंधक संजीव वार्ष्णेय बंटी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह में ऋषिपाल सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप, आरएसएस के विभाग कार्यवाह संजीव पांडेय, राहुल गुप्ता एडवोकेट, अतुल राठी, किसान नेता अंशु ठाकुर, व्यापारी नेता राकेश वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।