एटा के अलीगंज में पीएम श्री योजना के तहत पीएम श्री विद्यालय में युग्मन के अंतर्गत विद्यालयों के बच्चों को भ्रमण कराया गया। युग्मन के तहत अलीगंज ब्लाॅक के तीन विद्यालयों का चयन किया गया, जिसमें चयनित विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय राजा का रामपुर, कमपोजिट विद्यालय अलीगंज व कंपोजिट विद्यालय मोहम्मद नगर बझेरा के बच्चों का अलीगंज स्थति आरडी स्कूल में भ्रमण करवाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे के विद्यालयों की सुविधाओं का लाभ उठाया, जिसमें खेलकूद, पुस्तकालय आदि देखा।