फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में गणतंत्र दिवस की धूम, पुलिस लाइन में गूंजे देशभक्ति के तराने

अरुन पाराशर Updated Mon, 26 Jan 2026 09:14 PM IST

एटा में गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में देशभक्ति, अनुशासन और गरिमा से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने परेड टोलियों का निरीक्षण किया। अनुशासित मार्च पास्ट के दौरान सभी टोलियों ने सलामी दी। परेड का नेतृत्व सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाहा ने परेड कमांडर के रूप में किया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने संविधान में निहित संकल्प का पाठ कराते हुए पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा करने का संदेश दिया। डीएम प्रेम रंजन सिंह व एसएसपी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। वर्ष 2025 में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनर्स, समाजसेवियों तथा पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक रामकुंवर सिंह एवं हेड कांस्टेबल श्रीचंद को सम्मानित किया गया। वहीं यूपी-112 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कमांडर एवं चालकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें