एटा के वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात इमरजेंसी वार्ड और पोस्टमार्टम हाउस क्षेत्र की बिजली करीब एक घंटे तक गुल रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे और गर्मी के बीच मरीज बेहाल नजर आए। बिजली गुल रहने के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी तीमारदारों में नाराजगी दिखाई दी।