एटा के राजा का रामपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन खट खट के तहत थाना पुलिस ने गुरुवार रात्रि को अपराधियों के घर जाकर दस्तक दी है। पिछले पांच वर्षों में चोरी, नकबजनी, एटीएम चोरी आदि की घटनाओं में संलिप्त पाए अपराधियों के सत्यापन को थाना क्षेत्र में ऑपरेशन खटखट अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी एटा श्यामनारायण सिंह और एएसपी श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन पर ऑपरेशन खट खट के तहत कार्रवाई करते हुए 19 अपराधियों के घर पर जाकर दबिश दी। अपराधियों के आपराधिक इतिहास और संपत्ति आदि की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अचानक पुलिस के पहुंचने से घरवालें घबरा गए। पुलिस ने बाद में उन्हें जानकारी दी।