फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलेसर में दूध विक्रेता लापता, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

अरुन पाराशर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:33 PM IST

एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी विशंबर सिंह दूध बेचने का काम करता है जो सोमवार से लापता है। इस मामले में उसकी पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस से शिकायत की है। गुड्डी देवी का आरोप है चार-पांच साल पहले व्यापार बढ़ाने को विशंबर ने कस्बे के एक व्यक्ति से सात लाख रुपये उधार लिए थे जो ब्याज सहित अदा कर दिए। इसके बाद भी वह और रुपये वसूलने का दबाव बना रहा था। 10 अगस्त की शाम को उसने इसौली चौराहे पर पति को रोककर सोमवार को पूरी रकम लौटाने को कहा था। साथ ही रकम न चुकाने पर वापस घर न पहुंच पाने की धमकी दी थी। सोमवार से विशंबर लापता हैं। तलाश करने पर उनकी बाइक उस व्यक्ति के प्लॉट में मिली है। इन लोगों ने पति की जमीन हड़पने के लिए उनको लापता कर दिया है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें