एटा। शहर के होली मोहल्ला स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सोमवार तड़के 3 बजे से ही बांसोडा पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। होली के बाद बासे भोजन से माता शीतला की पूजा करने की यह सदियों पुरानी परंपरा आज भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के चलते पूजा-अर्चना के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।