फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में जलेसर के छात्र-छात्राओं ने जीते 11 मेडल

अलीगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडलीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जलेसर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मेडल जीते। विजयी विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है। यह प्रतियोगिता अयोध्या में 3 से 6 अक्तूबर तक होगी। सभी विजेताओं ने सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक अनिल कुशवाह को दिया है। मंडलीय प्रतियोगिता में योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के नैशी, गुलशन, सतीश बघेल, सुधा, उमेश, सागर कुमार, काकुल, निधि, आलोक ने योगासन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 11 मेडल जीते हैं। इनकी जीत पर विधायक संजीव दिवाकर, पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा, संजीव वर्मा, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल, प्रधानाचार्य नारायण सिंह, एमजीएम के प्रधानाचार्य अचल सिंह, पीटीआई अजीत सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक संतोष, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य बीएल कुशवाह, गुंजन कुशवाह सहित अनेक लोगों ने विजयी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें