एटा के जलेसर में आषाढ़ माह के अंतिम शनिवार को नगर के बड़े मियां-छोटे मियां दरगाह पर लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं ने शनिजात कर मनौती मांगी। दूरदराज से आए जायरीनों का जमावड़ा बीते शुक्रवार रात्रि से ही शहर के प्रत्येक मार्ग पर देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में बसों का जत्था आना शुरू हो गया गया था, जिसको कोतवाली पुलिस ने शहर की सीमा से पहले ही रोक दिया। जायरीनों की भीड़ से दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।