एटा के जैथरा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ब्लॉक क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर की व्यवस्थाओं का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। 17 जनवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में पहले दो दिन ब्लॉक क्षेत्र के सभी अस्पतालों की व्यवस्थाएं टीम को एकदम दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण में शामिल कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी एवं डॉ. सुलेमान खान ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया जिसमें सब ठीक मिला है।