फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समान शिक्षा और खाद संकट को लेकर किसानों का धरना, कलक्ट्रेट में गूंजी हक की आवाज

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 01:28 PM IST

एटा। कलक्ट्रेट धरना स्थल पर ऑल इंडिया किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हुआ जिसमें दर्जनों किसान महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यह धरना आयोजित किया गया। धरने के दौरान जिला अध्यक्ष ने समान शिक्षा के अधिकार की बात उठाई। उन्होंने मांग की कि अधिकारियों और मंत्रियों के बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा ही गरीब और किसानों के बच्चों को भी मिलनी चाहिए। इसके अतिरिक्त किसान खाद और डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपने की बात कही है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वर्मा के अनुसार किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था। हालांकि अभी तक इन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण आज फिर से धरना प्रदर्शन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें