फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बवाल, फायरिंग में दो घायल; मची भगदड़

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के किनौडी खैराबाद में दो बाईकों के बीच आपस में टक्कर हो जाने के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा गया एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। थाना अलीगंज के ग्राम टपुआ निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह अपनी पुत्री को मोटरसाइकिल से परौली स्थित मंदिर पर भगत के पास ले जा रहा था तभी ग्राम किनोडी के पास मोटरसाइकिल उदयपाल के परिवारजन की मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। धर्मपाल ने अपने गांव टपुआ फोन करके अपने भाई कमलेश पुत्र आशीष आदि लोगों को बुला लिया। विवाद ज्यादा बढ़ जाने से दूसरे पक्ष के उदयपाल व उनके लड़के ने फायरिंग कर दी जिससे कमलेश पुत्री जसवंत सिंह और आशीष पुत्री धर्मपाल के हाथ में गोली लग गई। घायल हुए दोनो युवकों को परिजन अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहाँ चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालात चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें